August 8, 2026 2:24 am

टी.डी.गर्ल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टी. डी.गर्ल्स इंटर कॉलेज में अनेक कार्यक्रम हुए सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक श्री महादेव प्रसाद यादव ने ध्वजा रोहण कर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया।

बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के दुश्मनों को भारत से दूर रहने की चेतावनी दी। छोटे-छोटे बच्चे महात्मा गांधी रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह और भारत माता की पोशाक में शोभा बढ़ा रहे थे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री महादेव प्रसाद यादव ने कहा कि आज हमारा नया भारत है जो किसी के आगे झुकना नहीं जानता हम अपने पैरों पर खड़े होकर पुनः विश्व गुरु बनेंगे।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बच्चों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चे भारत के भविष्य हैं और शिक्षकों पर इनकी विशेष जिम्मेदारी है। सभी लोग अच्छे से काम करते रहें जो जिस जगह है वहीं पर अपना कार्य ठीक से करें, तो हमारा भारत विकास के पथ पर अग्रसर होकर पुनः विश्व गुरु बन जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!