घटना में इस्तेमाल तीन बोरी, दो चाकू व एक चापड़ बरामद
पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था
ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपितों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने प्रबंधित पशु क्रूरता से काटकर हत्या की थी।
पुलिस को इनके पास से तीन बोरी, घटना में इस्तेमाल दो चाकू व एक सफेद चापड़ बरामद हुए हैं।
सनद रहे कि दो दिन पहले यानी पांच अगस्त 2026 ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या कर लाश पड़ी मिली थी। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन फोटोग्राफी एवं वीडियो ग्राफी कर पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण कराने के बाद गौवंश के शव को चिन्हित स्थान पर ससम्मान के साथ दफन करने के बाद इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान की टीम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मदद से छानबीन की तो पुख्ता सबूत हाथ लगते ही संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ करने के बाद तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा हां हम लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया था। साक्ष्य मिलते ही पुलिस टीम ने रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेडी गांव व हाल पता समनान गार्डन गली नंबर आठ ठाकुरगंज निवासी कासिम पुत्र मोहम्मद सफीक, राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित छोटी मोहम्मदी मस्जिद निवासी अल्लाह रखा उर्फ लल्ले पुत्र स्व अमीनुद्दीन व बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के रफी नगर व हाल पता न्यू हैदरगंज ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद साबिर पुत्र मोहम्मद एहसान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




