August 8, 2026 2:19 am

डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला आय से अधिक संपत्ति मामले में सस्पेंड

लखनऊ। (संवाददाता) अकूत संपत्ति बनाने वाले मैनपुरी जिले के डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला पर आखिरकार गाज गिर गई। जांच के बाद सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

कानपुर जिले के एक अधिवक्ता के करीबी माने जाने वाले मैनपुरी के डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक संपत्ति मामले में सस्पेंड कर दिया गया हैं।

उन पर एक वकील से सांठ गांठ कर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। वे दस तक साल कानपुर में सीओ पद पर तैनात रहे हैं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि ऋषिकांत शुक्ला पर कानपुर में तैनाती के दौरान लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर संपत्ति अर्जित करने का आरोप थे। विजिलेंस जांच में भी उनकी अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. एसआईटी जांच ने जब इस मामले की जांच की तो सौ करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है, इनमें पड़ोसी के नाम पर खरीदी गईं आर्य नगर में 11 दुकानें भी शामिल हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!