August 8, 2026 2:15 am

डीजीपी राजीव कृष्ण ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर किया वृक्षारोपण 

यूपी पुलिस ने 1 दिन में 10 लाख पौधे लगाकर बनाया कीर्तिमान

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहे ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी अपनी हरी भागीदारी दर्ज कराई।

रविवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के तहत पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। प्रदेश में आज एक ही दिन 35 करोड़ पौधे लगाने का महाअभियान चल रहा है। इसी क्रम में यूपी पुलिस ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महायज्ञ-2026 के अंतर्गत एक ही दिन में 10 लाख पौधारोपण कर कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ को जन-आंदोलन का स्वरूप दें।

उन्होंने कहा कि _’एक पेड़ माँ के नाम’_ थीम के तहत हर पुलिसकर्मी कम से कम 1 पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले।

वृक्षारोपण में डीजी मुख्यालय, डीजी रेलवे, डीजी आर्थिक अपराध शाखा, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर,एडीजी लॉजिस्टिक, एडीजी मानवाधिकार, एडीजी अपराध/यातायात, एडीजी फायर सर्विस, एडीजी प्रशासन/कार्मिक सहित पुलिस मुख्यालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और परिसर में पौधे लगाए।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हरियाली ही जीवन है और पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा में भी अग्रणी भूमिका निभाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!