August 8, 2026 2:12 am

डॉक्टर्स डे पर रेड प्लस सोसाइटी द्वारा वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। (संवाददाता) राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर रेड प्लस सोसाइटी द्वारा संचालित रेड प्लस वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेड प्लस नर्सिंग होम के डॉक्टरों की टीम ने वृद्धजनों के साथ केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया तथा उन्हें फल, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक एवं समोसे वितरित किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के बीच खुशियां बांटना तथा समाज के प्रति सेवा और सम्मान का संदेश देना था। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने वृद्धजनों का हालचाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर रेड प्लस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार अग्रहरी द्वारा रेड प्लस नर्सिंग होम के जूनियर डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं स्वास्थ्य सेवा में योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी डॉक्टरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा ही चिकित्सक का सबसे बड़ा धर्म है।

कार्यक्रम में डॉ. राज कुमार अग्रहरी, डॉ. संदीप यादव, डॉ. शिवेश पांडेय, डॉ. कुलदीप मिश्रा, डॉ. अजय गौतम, डॉ. ताहिबा मेराज, डॉ. काजल यादव एवं डॉ. मरियम फातिमा सहित डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही। साथ ही शेखर, सौरभ, प्रियेश एवं कीर्ति सहित रेड प्लस नर्सिंग होम के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राज कुमार अग्रहरी ने कहा कि डॉक्टर का धर्म केवल उपचार करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना भी है। रेड प्लस सोसाइटी आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!