August 8, 2026 4:06 am

डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच गुजरात शाखा ने माता रमाबाई अंबेडकर सशक्त महिला सम्मान समारोह का किया आयोजन

थराद। डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच गुजरात शाखा द्वारा माता रमाबाई अंबेडकर जयंती एवं सशक्त महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मेघवंशी समाजवाडी थराद में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने माता रमाबाई अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से महिलाओं को माता रमाबाई अंबेडकर सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुजरात भारत भाई परमार, सुभाष चंद्र बरोड़ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, रामनिवास धानिया प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा ने अपने विचार व्यक्त किए और बनासकांटा दलित संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर नानजी भाई हड़ियाल ,विमलाबेन ,मंजुलाबेन, अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, कविताएं, एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में नयन राठौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी गुजरात, रामनिवास मेघवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान, अजय आर्या, जिला अध्यक्ष फतेहाबाद मांगीलाल जिला अध्यक्ष फाजिल्का पंजाब, गुजरात से प्रकाश भाई राणुवा ,मोती भाई राणुवा, प्रकाश भाई, जगदीश भाई, लघुराम, विक्रम भाई ,रामदास भाई, कांति भाई, मनु भाई, हरसिंग भाई, दरघजी, हाशमुखभाई, जगदीशभाई आशल, अमितबेन, गीताबेन परमार,गीताबेन, पूजा बेन,कलावतिबेन, विमलाबेन हिनाबेन ,सहित सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!