August 8, 2026 2:25 am

डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई डॉ.अंबेडकर जयंती

भीलवाड़ा। डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई डॉ.अंबेडकर जयंती राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेन्द्र कुमार,व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र बरोड,निर्देश पर भारत रत्न संविधान निर्माता, डॉक्टर भीमराव,अंबेडकर जन्म जयंती राजस्थान प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल बैरवा की अध्यक्षता में ग्राम जीवार भीलवाड़ा में धूमधाम से मनाई गई।

समारोह में जिला महामंत्री पृथ्वी राज मेघवंशी जगपुरा,व, ब्लॉक अध्यक्ष चांदमल मेघवंशी गणेशपुरा, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी बालुराम बैरवा, महेंद्र, मेघवंशी सुरेश बैरवा प्रभू लाल मेघवंशी हिलाल बैरवा केलाश चंद बैरवा,रामपाल, मेघवंशी अनिता बैरवा,सुमन बैरवा ज्योती, बैरवा कार्यक्रम में बच्चों को पेन कॉपी वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पिएगा वो दहाड़ेगा, समाज से अंधविश्वास, पाखंडवाद दहेज प्रथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को दूर करना होगा तथा निर्धन बच्चों को शिक्षा के स्तर पर ऊपर उठाने के लिए बच्चों का सहयोग करना होगा। कार्यक्रम में तमाम महिला, पुरुष, बच्चे उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!