लखनऊ। डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में संविधान दिवस समारोह का आयोजन बुद्ध मंदिर, मार्टिन पुरवा हजरतगंज में किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अपनाया गया था, भारत के संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 मा 18 दिन का समय लगा था जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान ने समाज को जोड़ने का काम किया है प्रत्येक भारतीय को संविधान का अध्ययन करना चाहिए, तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मूल अधिकार व मूल कर्तव्यों को जानना चाहिए।
इस अवसर पर संगठन के महामंत्री सूरज कुमार गौतम व सनी कनौजिया ने अपने विचार व्यक्त किए ।
कार्यक्रम में आए अतिथियों को हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पुस्तक भेंट की गई। इस अवसर पर सुशील यादव, रविंद्र राज गौतम, सत्रोहन लाल, श्रीपाल कुरील, कांति देवी,माया देवी, फकीरे लाल रावत, गरिमा, निहारिका, मुन्नी देवी, संजीता, ज्ञानवती सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




