डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में माता रमाबाई अंबेडकर जयंती एवं सशक्त महिला सम्मान समारोह का आयोजन मार्टिन पुरवा, हजरतगंज लखनऊ में किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जेपी शास्त्री (पूर्व संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) रहे कार्यक्रम का शुभारंभ माता रमाबाई अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने की इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने माता रमाबाई अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश जलते हुए कहा कि माता रमाबाई अंबेडकर जी समानता,नारी सशक्तिकरण एवं समाज की प्रणेता हैं। उन्होंने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी को अपने लक्ष्य को पूरा करने में पूर्ण समर्थन व सहयोग किया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर “माता रमाबाई अंबेडकर सशक्त महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में श्री रजनीश गुप्ता, सुमित रावत, एसपी कंचन, तकी अहमद, एजाज अहमद, नासिर हुसैन, श्रीपाल कुरील, पिंकी तिवारी, श्री पाल कुरील, संगीता, आरती, सायरा बानो,संतोष कुमारी, अमरजीत, स्वाति श्रीवास्तव, यशोदा पाल, शालिनी रावत, गरिमा गौतम, संजीता, अभिनव चौधरी, विजय लक्ष्मी गुप्ता सहित तमाम महिला पुरुष उपस्थित रहें।




