August 8, 2026 2:24 am

डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने किया बुद्ध पूर्णिमा समारोह का आयोजन

ClUKTFNuYXBjaGF0LzEzLjQwLjAuNDUgKFNNLU0xNDZCOyBBbmRyb2lkIDE0I00xNDZCWFhTOENZQjIjMzQ7IGd6aXApIFYvTVVTSFJPT00Qo9XU6ugB

लखनऊ। डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वाधान में बुद्ध मंदिर मार्टिन पुरवा, हजरतगंज,लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने दीप जलाकर, बुद्ध वंदना कर किया।

उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध का जन्म लगभग 563 ईसा पूर्व लुंबिनी में हुआ था, उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था वह राजकुमार थे लेकिन जीवन का सच्चा अर्थ जानने के लिए उन्होंने राजमहल की सुख सुविधाओं को छोड़कर अध्यात्म की ओर अग्रसर हो गए।

भगवान बुद्ध एक महान विचारक आध्यात्मिक गुरु और ज्ञान साधन थे बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हमें भगवान बुद्ध के संदेश शांति, करुणा और अहिंसा हम सबके जीवन में प्रेरणा बने, उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर हम सब अपने मन को शुद्ध करें और समाज में प्रेम, भाई चारा फैलाए।

इस अवसर पर विनय कुमार, अभिनव चौधरी गरिमा, निहारिका, सहित तमाम बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!