बुरहानपुर। नेपानगर के डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मंगल भवन मे डॉ. आंबेडकर सामाजिक एकता मंच का स्थापना दिवस रविवार 26 जुलाई को नेपानगर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-वंदना से हुई। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर एड. सिद्धार्थ जे. शिंदे ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में शिक्षा, एकता और समानता के लिए निरंतर कार्य करना आवश्यक है। वहीं वरिष्ठ मार्गदर्शक *भास्कर मेढ़े सर* ने संस्था को अग्रणी बताते हुए इसके बेहतर भविष्य के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष *गौतम इंगले* ने कहा कि संस्था के विस्तार के साथ आपसी समन्वय बनाए रखना जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समाज हित में योगदान देना चाहिए। यही सच्चा सामाजिकीकरण है।
इस दौरान डॉ. आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के जिला अध्यक्ष विष्णु थाटे, कार्यकर्ता मानव गायकवाड़, संजू पोहरे, सन्नी तायड़े, अनिल भालेराव, राहुल प्रधान*, द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा नेपानगर के अध्यक्ष विनोद बाविस्कर, वरिष्ठ कार्यकर्ता एड. सिद्धार्थ जे. शिंदे, भास्कर मेढ़े सर, दगड़ू चूंचेकर सहित समस्त कार्यकर्ता एवं सहयोगी साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।




