August 8, 2026 2:18 am

डॉ. रजनीश को महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राज्यपाल पदक अवार्ड देकर किया सम्मानित

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। डॉ. रजनीश को राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश द्वारा समाज कार्य विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ में अध्यापन कर लेफ्टिनेंट (डॉ.) रजनीश कुमार यादव एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, 64 यू पी बटालियन, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को राज्यपाल पदक अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह अवार्ड लखनऊ विश्वविद्यालय मे एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने मे अपनी असाधारण प्रतिबद्धता और समर्पण से एनसीसी गतिविधियों को क्रियान्वित किया जिसमे ब्लड डोनेशन, मलिन बस्तियों मे कपड़ों का वितरण, मलिन बस्तियों में बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वछता के बारे में जागरूक करना, वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों के साथ विभिन्न उत्सवों को मानना, मिशन शक्ति में एनसीसी का प्रतिभाग, एनसीसी के विभिन्न कैंप में एनसीसी कैडेट्स का चयन, लखनऊ विश्वविद्यालय में 26 जनवरी परेड व गार्ड ऑफ़ ऑनर तथा एनसीसी कैडेट्स का अग्निवीर व अधिकारी के रूप में चयन आदि में ले. डॉ. रजनीश कुमार यादव का विशेष योगदान रहा है।

इसी आधार पर उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय की अनुशंसा पर माननीय राज्यपाल द्वारा मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है। डॉ0रजनीश कुमार यादव को महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा सम्मानित किये जाने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बधाई दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!