लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ एवं नेशनल पी.जी. कॉलेज, लखनऊ के मध्य एक एम.ओ.यू. (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। इस एम.ओ.यू. के अंतर्गत नेशनल पी.जी. कॉलेज के सेंटर ऑफ वोकेशनल एंड फ्यूचरिस्टिक स्टडीज़ के बी.वोक (B.Voc) के पैरामेडिकल कोर्सेज — ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी तथा हॉस्पिटल मैनेजमेंट — से सम्बंधित छात्र-छात्राओं को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इंटर्नशिप (प्रशिक्षण) का अवसर प्रदान किया जाएगा।
यह एम.ओ.यू. छात्रों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा उन्हें भविष्य के पेशेवर अवसरों हेतु तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ की ओर से प्रो.सी.एम.सिंह,निदेशक प्रो.प्रद्युम्न सिंह,डीन प्रो.वीनीता मित्तल,प्रोफेसर,माइक्रोबायोलॉजी विभाग प्रो.ऋचा घोष,प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष,फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग प्रो.अरविंद कुमार सिंह, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट उपस्थित रहें।
वहीं नेशनल पी.जी.कॉलेज,लखनऊ की ओर से प्रो.देवेंद्र कुमार सिंह,प्राचार्य प्रो.पवन कुमार सिंह,विभागाध्यक्ष,भूगोल एवं रिमोट सेंसिंग जी.आई.एस.विभाग डॉ.ऋतु जैन, सहायक प्राध्यापक, भूगोल एवं रिमोट सेंसिंग जी.आई.एस.विभाग उपस्थित रहें।
इस एम.ओ.यू. के माध्यम से दोनों संस्थानों ने मिलकर शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग की एक नई पहल की है,जो छात्रों के समग्र विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा को प्रोत्साहित करेगी।




