August 8, 2026 2:20 am

ढीले-ढाल रवैए का नतीजा आए दिन साइबर अपराधी लुट रहे लोगों की गाढ़ी कमाई 

सूबे में डेढ़ दर्जन साइबर थाने फिर भी साइबर अपराधियों का आतंक

लखनऊ। (संवाददाता) यूपी पुलिस भले ही अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का दावा कर रही हो, लेकिन साइबर अपराध के मामलों को रोकने में कामयाबी हासिल नहीं कर पा रही है। ठगी के शिकार लोग थानों में मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ अधिकतर खाली ही रहते दिखते हैं।

पिछले कुछ सालों पहले साइबर थानों की सूबे में बुनियाद पड़ी तो लोगों को लगा अब राहत मिलेगी, लेकिन साइबर थानों की संख्या बढ़ी तो उसी रफ्तार से साइबर अपराध बढ़ा। लखनऊ साइबर सेल ने दो हाईटेक जालसाजों बैंक के डिप्टी मैनेजर उमाकांत वर्मा और राजीव विश्वास को पकड़ा सामने आया है कि यह लोग फर्जी फर्म बैंक अकाउंट खोल लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे थे।

बताते चलें कि जब भी एटीएस, एसटीएफ या पुलिस ने किसी साइबर अपराधियों को दबोचा तो वे अक्सर यूपी के पूर्वी जिलों या फिर बिहार झारखंड, पश्चिमी क्षेत्र जैसे हरियाणा सहित अन्य राज्यों के निकले।

गौर करें तो पुलिस प्रशासन भले ही साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हो, बेखौफ हाईटेक जालसाजों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। साइबर अपराध के शिकार हुए लोग थानों में मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। बीते दो-तीन महीनों में जिस तरह से साइबर अपराधियों ने कई लोगों को निशाना बनाया, इससे यही लग रहा है कि पुलिस की तकनीकी पर अपराधियों की रणनीति भारी पड़ रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!