August 8, 2026 6:09 am

तहसीलदार ने महिला की जमीन कब्जाने का प्रयास करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही के लिए दिए पुलिस को निर्देश

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक करीब 15 दिन पूर्व बुजुर्ग महिला के खेत से रातोरात जेसीबी मशीन से खुदाई कर करीब 100 ट्राली मिट्टी चोरी कर बेंच दी गई थी। जानकारी होने पर जिसकी शिकायत बुजुर्ग महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस सहित पुलिस व मंडलायुक्त कार्यालय में की थी। कोई कारवाई न होने पर मिट्टी खोदने वाले अब महिला की जमीन कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे आजिज होकर सोमवार को पीड़ित महिला ने तहसीलदार से न्याय की गुहार लगाई है।

मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के वाजिद नगर निवासी पीड़ित बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी पत्नी नौमीलाल का आरोप है कि उसकी भूमि गाटा सं0-77 रकबा 0.2.9110 है० स्थित ग्राम वाजिद नगर पर० व तहसील मलिहाबाद जनपद लखनऊ में स्थित है। जिस पर विपक्षी मोहित उर्फ टिल्लन पुत्र परशुराम निवासी ग्राम वाजिद नगर पर० व तहसील मलिहाबाद जनपद लखनऊ द्वारा मान सिंह यादव पुत्र पुतान यादव निवासी ग्राम अल्लूपुर थाना मलिहाबाद के साथ योजनाबद्ध तरीके से उका भूमि पर कब्जा करने की नियत से भूमि में पड़े गोबर की खाद को जे०सी०बी० से उठाकर ट्रक्टर ट्राली की मदद से दूसरी जगह फेंक दिया है।

उक्त भूमि को हथियाने के चक्कर में 15 दिन पूर्व में चोरी से उक्त लोगों द्वारा भूमि परः रातोरात करीब 100 ट्राली मिटटी भी निकाल कर बेच दी है और खेत में लगभग 10 फिट गहरा खदान कर किया है तथा जब इस बात की जानकारी हुई तो स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत की गयी लेकिन सांठगांठ के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रार्थिनी का पत्ति शराब का आदी है. आशंका है कि उक्त विपक्षी किसी भी समय शराब पिलाकर और झांसे में लेकर उक्त भूमि का विक्रय करने का दबाव बना रहे हैं। जबकि उपरोक्त भूमि ओरिन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा महमूद नगर में बंधक है। उक्त गाटा सं० 77 की भूमि विक्रय न करने की दशा में विपक्षीगण कोई भी अनहोनी घटना घटित कर सकते हैं। उपरोक्त भूमि ही खाने कमाने का मुख्या जरिया है। तहसीलदार ने मलिहाबाद पुलिस को आवश्यक कारवाई करने के निर्देश दिए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!