August 8, 2026 2:16 am

तहसील मलिहाबाद में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ समाधान दिवस

मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को मलिहाबाद तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब ने विशेष रूप से शिरकत की इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल प्राप्त हुए शिकायतें पत्र 114 मौके पर सात प्राथना पत्रों का हुआ निस्तारण मंडल आयुक्त ने सभी लेखपालों और संबंधित थानों को स्पष्ट निर्देश दिए की जनता की शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अधिकारियों को फरियादियों से सीधे संपर्क कर फीडबैक लेने का निर्देश दिया गया।

मंडलायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण होना चाहिए जिससे आम जनता को राहत मिल सके। कार्यक्रम में एसडीएम गूंजीता अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त आईपीएस अमोल मुकुट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!