August 8, 2026 2:21 am

तीन साल की बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ। (संवाददाता) लखनऊ मे आलमबाग में ढाई साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार देर रात एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के चौबीस घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया।

बता दें, घटना 5 जून को हुई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गईं। मध्य लखनऊ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आशीष श्रीवास्तव ने आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में की है।

 

डीसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि 5 जून की सुबह 10 बजे शिकायत दर्ज की गई कि 2.5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और पांच टीमें बनाई गईं। स्कूटर के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। पुलिस आयुक्त ने आरोपी को लेकर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

मामला

आलमबाग थाना क्षेत्र में 5 जून को 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। इस अपराध के आरोपी दीपक वर्मा, पुत्र राधेश्याम वर्मा, डूडा कॉलोनी, ऐशबाग का रहना वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ आलमबाग के देवी खेड़ा रोड, गन्ना संस्थान के पास हुई। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गईं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक स्कूटी दिखाई दी। स्कूटी की पहचान के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को ट्रेस किया। मुठभेड़ के दौरान दीपक वर्मा को गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से असलहा, स्कूटी और कारतूस बरामद किए। आरोपी दीपक वर्मा के खिलाफ हजरतगंज थाने में पहले से एक मुकदमा दर्ज था। इस मामले में पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पीड़ित मासूम बच्ची का इलाज केजीएमयू में चल रहा है, जहां संभवतः 5 जून की रात को उसकी सर्जरी की गई। यह घटना आलमबाग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, क्योंकि मार्च 2025 में भी आलमबाग बस अड्डे के पास एक ऑटो ड्राइवर और उसके भाई द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!