July 31, 2026 9:50 am

तीन सौ तोतों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

एसटीएफ और वनविभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन सौ संरक्षित देशी तोतों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से प्रतिबंधित पक्षियों की खेप रामपुर से खरीदकर दूसरे जिलों में बेचने के लिए ले जाते समय पकड़ी गई।

एसटीएफ टीम ने इनके पास से रोज सिंग प्रजाति के तीन सौ तोते, एक कार, दो मोबाइल फोन व आठ सौ पचास रुपए की नकदी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में बरेली गेट रामपुर निवासी अर्सलान खान व विलासपुर गेट रामपुर निवासी शाकिब को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

एसटीएफ टीम के निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के मुताबिक वन विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन में टीम ने गुरुवार को रामपुर जिले के सीबीगंज क्षेत्र से खरीदकर कार में रखकर अन्य जिलों में सप्लाई करने जा रही तीन सौ तोतों की खेप पकड़ी।

एसटीएफ के निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले भी कई बार प्रतिबंधित पक्षियों की सप्लाई कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से तीन सौ तोतों के अलावा एक कार, दो मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!