लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही वैगनआर ने मारी ई रिक्शा को टक्कर एक महिला की मौत कई लोगों को इलाज करने हेतु भर्ती कराया वहीं पर मृतक का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराने हेतु लखनऊ भेजा है ।
मलिहाबाद लखनऊ।राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र आज लखनऊ हरदोई राजमार्ग जी रसूलाबाद चौराहे पर मलिहाबाद की ओर से तेज रफ्तार से वैगन आर मारुति ने पीछे से ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे रिक्शा में दो महिलाएं एक लड़का उसमें बैठी थी जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूर्व बीडीसी वर्तमान ग्राम पंचायत सदस्य राजकुमारी निवासी गौंदा मुअज्जमनगर अपनी बहू के साथ मलिहाबाद बाजार घरेलू सामान खरीदने गई थी।जब वह घर वापस आने के लिए अपनी बहू के साथ ई रिक्शा पर बैठी जिसमें सलीम निवासी रसूलाबाद तथा तीन अन्य लोग बैठे हुए थे जिस समय ई-रिक्शा चिहुटा गांव के सामने पहुंचा। तभी लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही वैगनआर कार यूपी 78 डीएम 7586 ने पीछे से ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रिक्शा पर बैठी सवारियां रोड पर उछलकर गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने राजरानी को मृत घोषित कर दिया।अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने राजरानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक रिक्शा सहित घटना स्थल से गाड़ी चालक अभिषेक मिश्राफरार ही गया वही वैगनआर सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।




