लखनऊ। मलिहाबाद के थाना रहिमाबाद के अंतर्गत लखनऊ हरदोई रोड स्थित हाइवे ढाबा के पास तेज रफ्तार डाले ने ऑल्टो कार को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में कार मे सवार सात लोग चोटिल हो गए है। जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं । जिन्हे तुरंत उपचार के लिए रहिमाबाद निजी हॉस्पिटल में भरती कराया गया। जहा उनका इलाज चल रहा है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोईया मजरा के भिम्मा खेड़ा गांव निवासी नन्हक्के ने बताया कि ये सब मनीष के लिए लड़की देखने संडीला शीतला माता मंदिर गये थे लड़की देख वहा से वापस अपने घर भिम्मा खेड़ा आ रहे थे जैसे ही रहीमाबाद के हाइवे ढाबा के पास पहुचे तो अचानक से उलटी तरफ से आ रहे अज्ञात डाले ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे ऑल्टो कार यू पी 32 के एस 5547 में सवार चालक योगेश पुत्र राधेश्याम 26 वर्ष नन्ही पत्नी नन्हक्के 55 वर्ष मनीष पुत्र नन्हक्के 26 वर्ष रोशनी पत्नी आशीष 24 वर्ष शारदा पुत्री योगेश 3 वर्ष गौरी पुत्री योगेश 2 वर्ष गीता पत्नी राधेश्याम 50 वर्ष की कार में समाने से आ रहे तेज रफ्तार डाले ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे रोशनी शारदा गौरी व गीता को हल्कि फुल्कि चोटें आई है उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि चालक योगेश मनीष व नन्ही को गंभीर चोटें आई।जिनका इलाज रहीमाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है वही रहीमाबाद थानाध्यक्ष अनुभव सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि घटना संज्ञान में है अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।




