August 8, 2026 2:21 am

तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत

मृतक का फाइल फोटो

मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज एनएच 731 के मलिहाबाद में अस्थाई आम मंडी की वजह से सुबह करीब 7 से 10 बजे तक और शाम में 6 से 12 बजे तक सड़क के दिनों लगी आढ़तो के सामने और चौराहे तक जाम किसी भी दिन देखा जा सकता है। भीषड़ जाम की वजह से एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बृहस्पतिवार सुबह डीसीएम आम लोड करने के लिए खड़ी करके डीसीएम से कुछ दूरी पर खड़े अमेठी जनपद के शुक्ल बाजार ग्राम मर्दानपुर निवासी डीसीएम चालक मोफीद अहमद (50) मलिहाबाद मिर्जागंज चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे हरदोई की ओर से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क के किनारे खड़े मोफीद अहमद को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाला मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने डाला को अपने कब्जे में ले लिया और काफी मशक्कत करने के बाद डाला चालक को हिरासत में लिया है। मृतक डीसीएम चालक मलिहाबाद आढ़त से डीसीएम से आम लोडकर मुंबई जा रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी ने नफीसा बानो, बेटा असलम, तस्लीम है, जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!