मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में सोमवार देर शाम को कुदरत ने ऐसा कहर ढाया है कि पल भर में ही तहस-नहस कर डाला जिससे किसान एवं बागवान बहुत दुखित हुआ है तेज हवाओं के साथ जमजम बारिश होने से खेत में खड़ी धान की फसल गिरने से ग्राम रामनगर बाकी नगर गदिया खेड़ा तीर गांव दौलतपुर भटपुरवा खड़ा हुआ रोसनाखडोहा बाक बरगदी पहाड़पुर भेड़ें मऊ पूरवा तिलक खेड़ा सही जाना जलामऊ दिलावर नगर सिंधरावा अमानीगंज सहित गांव की खराब दूसरी ओर बागवानो के हरे-भरे आम नीम सागवान गूलर लिप्टिस के आदि पेड़ डालें फटकर गिर गई है।
जिससे विद्युत व्यवस्था दो घंटा बाधित रही इसके बाद विद्युत कर्मचारी की प्रयास से बिजली सप्लाई चालू हो सकी मंगलवार को मौसम साफ रहा लेकिन गांव-गांव में जल भराव बना हुआ है जिसके कारण कीचड़ युक्त होने से ग्रामीणों का आने जाने के लिए और बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी मौके पर देखने के लिए अभी तक कोई नहीं पहुंचा है क्षेत्र के किसानों का कहना है सरकार ने क्षेत्रीय लेखपाल को भेज कर जिन किसानों का नुकसान हुआ है उनको मुआवजा दिए जाने जाने की मांग कर रहे हैं।




