August 8, 2026 2:11 am

थाना इन्दिरानगर: पुलिस ने जिला बदर आरोपी को किया गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ।थाना इन्दिरानगर पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिकेत कौशल उर्फ अमन पुत्र स्व. कमलेश कुमार, निवासी बी -192 मायावती कॉलोनी, तकरोही, उम्र 22 वर्ष को संयुक्त पुलिस आयुक्त नें आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण 6 माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया था।पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मायावती कॉलोनी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।पुलिस की माने तो आरोपी पर इन्दिरानगर, इटौंजा और गाजीपुर थानों में मारपीट, लूट व गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!