मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा समाजसेवियों, संभ्रांत व्यक्तियों की थाने पर बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें थाना प्रभारी ने सिर्फ चर्चा की चाहे छोटी हो या फिर पड़ी सभी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण समय के ही अंदर करने का प्रयास करूंगा और थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही घटनाओं को रोकथाम लगाने का भी प्रयास समय-समय पर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास जो लोग हिस्ट्री सीटर हैं उनके विरुद्ध समय-समय पर करवाई करता रहूंगा ताकि क्षेत्र में जो भी घटनाएं बढ़ रही है जिन पर रोकथाम लगाई जा सकती है और
रहीमाबाद थाने पर आए हुए ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की जन समस्याएं और जो भी घटना घटे उनकी जानकारी तत्काल प्रभाव से मुझे दें ताकि समस्याओं का समय के ही अंदर निस्तारण करने का प्रयास करता रहूंगा ग्राम विकास को लेकर बैठक,कानून व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर प्रधानों से चर्चा की।
थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्राम प्रधान, सतीश गोस्वामी जिंदौर भातोई रिजवान उर्फ फैसल खान कैथूलिया पूर्व प्रधान विनोद सिंह तिरंगावा अयाज़ खां गौदा मौजम नगर सुशील कुमार गोपालपुर रसेन दिलावर नगर जुबेर खडोहा पूर्व प्रधान चंदन कश्यप क्षेत्र पंचायत सदस्य और क्षेत्र के प्रमुख नागरिक शामिल हुए।




