मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम दिलावर नगर निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र स्वर्गीय मोहब्बत अली ने अपनी शिकायती पत्र थाने पर देकर आरोप लगाकर कहा है कि कई वर्ष पूर्व में किराए पर मेज कुर्सी दी थी।
इसी गांव के निवासी पुत्र सुरगी अब्दुल हाफिज अली ने मुझे से तीन माह पहले किराए पर मेज कुर्सी ले गए थे, लेकिन पीड़ित ने कई बार घर पर जाकर मेज कुर्सी वापिस मांगने गया। पर विपक्षी कल दे देंगे परसों दे देंगे कहकर टाल दिया जब तीन माह बीत जाने बाद भी विपक्षी ने मेज कुर्सी नहीं दिया और ना ही किराया दिया, जब पीड़ित ने लगातार कहना चालू किया। तो इस बात से नाराज होकर 29 तारीख को उल्टा विपक्षी उपरोक्त को गंदी-गंदी गलियां देते हुए लात घुसे से मारपीट कर घायल कर दिया था।
जिसकी शिकायत पीड़ित ने रहीमाबाद थाने पर किया था लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण आज तक पीड़ित न्याय पाने के लिए इधर से उधर भटक रहा है अब देखना है कि पीड़ित की न्याय मिलता है या यूं ही मामला रफा-दफा हो जाएगा पुलिस शिकायती पत्र लेकर जांच करने में जुट गई है।




