August 8, 2026 2:26 am

दलित महिला हत्याकांड का खुलासा: मेरठ जिले से अगवा युवती बरामद पुलिस ने खूनी अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र स्थित कपसाड गांव में दो दिन पहले यानी गुरुवार घर से दो खेत जा रही दलित महिला की बेरहमी से हत्या कर बेखौफ बदमाशों ने बेटी को अगवा कर लिया था। यह घटना मानो यूपी पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में मेरठ और सहारनपुर पुलिस के अलावा आधा दर्जन से अधिक जिलों की पुलिस लगी हुई थी कि शनिवार को मेरठ तथा सहारनपुर पुलिस ने हत्या व अपहरण कांड मामले का राजफाश करते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर खूनी अपहरणकर्ता को धरदबोचा।

यही नहीं साथ ही महिला के कातिल को भी दबोच लिया है।

अगवा हुई लड़की को सकुशल बरामद करने और हत्यारे को पकड़ने के लिए दस-बीस पुलिस नहीं बल्कि तीन सौ पुलिसकर्मियों की टीमों को लगाया गया था। पुलिस की टीमें जगह-जगह तलाश कर रही थी कि इसी दौरान शनिवार को मेरठ और सहारनपुर पुलिस ने उत्तराखंड से कातिल को गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।

इस मामले एसएसपी मेरठ डॉ.विपिन ताडा ने बताया कि कातिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरठ और सहारनपुर पुलिस को यह सफलतामिली है। उन्होंने बताया कि घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी और लड़की को सकुशल बरामद करने सात जिलों की पुलिस सघन अभियान चला रही थी।

लड़की की बरामदगी और हत्यारे को पकड़ने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस लगाए गए थे, इसके अलावा मैनुअल मुखबिरी भी हो रही थी। युवती और हत्यारोपी तक पहुंचने के बाद परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई थी। मेरठ पुलिस को यहीं से दोनों का सुराग मिला था। उन्होंने बताया, लड़की और कातिल से पूछताछ करने के बाद ही कुछ और जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सनद रहे कि मेरठ जिले के कपसाड गांव निवासी दलित महिला सुनीता अपनी 21 साल की बेटी के साथ गुरुवार सुबह गन्ना छीलने खेत पर जा रही थी। गांव के बाहर रजवाहा पुल पर गांव निवासी पारस सोम ने अपने साथी सुनील और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मां-बेटी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने रूबी को अगवा कर लिया। रूबी की मां सुनीता, आरोपियों से भिड़ गई तो उनके सिर पर फरसा मारकर हत्या कर दी थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!