August 8, 2026 2:13 am

दस हजार की घूस लेते मत्स्य निरीक्षक गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर एमएमलखनऊ।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई नें ट्रैप की कार्रवाई करते हुए मत्स्य निरीक्षक को दस हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई से राजेश कुमार निवासी ग्राम सदापुर थाना पुवांमा जनपद शाहजहाँपुर नें शिकायत किया कि मतस्य जीवी सहकारी समिति (प्र0) ग्राम सदापुर के गठन हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम नें तहसील तिलहर मुख्य द्वार के पास से ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्थ जनपद शाहजहाँपुर पुत्र स्व0 ताराचन्द्र निवासी ग्राम फैलम थाना अलीगंज जनपद बरेली को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रगे हाथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!