मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद थाना क्षेत्र में दिव्यांग विकास सोसाइटी के द्वारा लखनऊ के मलिहाबाद में दिव्यांग भाइयों बहनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के विरोध में किया गया दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह आजाद के नेतृत्व में जब सभी दिव्यांग भाई-बहन अपनी मांगों को लेकर के विधानसभा की ओर निकलने का प्रयास किया तभी प्रशासन के लोगों ने निरीक्षण भवन डाक बंगले पर रोक लिया वहीं पर मौजूद दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के जिला अधिकारी शशांक जी व विकास खण्ड अधिकारी से वार्ता के बाद तत्काल प्रभाव से सभी दिव्यांग भाइयों बहनों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें सरकार की सुविधाओं को पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
वहीं उपस्थित रहे राष्ट्रीय महासचिव अनिल कनौजिया जी ने सरकार और सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जिनके पास पक्का मकान है उनको पक्का मकान दिया गया दिव्यांगों को ना शौचालय दिया गया ना तो राशन कार्ड, ना आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग समाज दर-दर भटकने के लिए मजबूर है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज राजपूत ने कहा सरकारी अधिकारियों द्वारा हम दिव्यांग जनों के साथ भेदभाव किया जाता है वहीं पर उपस्थित रहे भ्रष्टाचार निवारण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह आजाद, दिव्यांग विकास सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लखनऊ के जिला अध्यक्ष विमल राठौर, तहसील अध्यक्ष राम किशोर, महिला मंच की ब्लॉक अध्यक्ष शालू गौतम, तारिक अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष मॉल संतोष ब्लाक महासचिव सुरेश कार्यालय प्रभारी अफसाना, महिला मंच की ब्लॉक उपाध्यक्ष गीता महिला मंच ब्लाक महासचिव तारावती ब्लॉक अध्यक्ष महिला मंच मोहनलालगंज अमरेश जी, गोपाल यादव, छंगालाल, रामरती, केसाना, वीरेंद्र कुमार, करण, सन्त कुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलालगंज कन्हैयालाल व तामम साथी मौजूद रहें।




