सीतापुर। (संवाददाता) दिव्यांग विकास सोसाइटी के बैनर तले जनपद सीतापुर के दिव्यांगजनों ने देश में छात्रों के साथ हुई घटनाओं पर
नाराजगी व्यक्त करते हुए तथा दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी, मिश्रिख (जनपद सीतापुर) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से दिव्यांगजनों ने पेंशन समय पर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराया तथा सरकार से दिव्यांगजनों के हितों में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही छात्रों के साथ हुई घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी* के नेतृत्व में सौंपा गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत कुमार आजाद, राष्ट्रीय सचिव श्री अनूप कुमार राजवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार, असलम खान, विनोद कुमार, अनुज कुमार प्रजापति, बृजमोहन कुमार, सुदेश कुमार राजवंशी, रमेश कुमार, रोशनी मौर्य, संतोष कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





