November 15, 2026 1:59 am

दीपावली के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम में सवा लाख गो दीप पशुधन विभाग की तरफ से प्रेषित

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों से दीपावली के पावन पर्व पर मिट्टी के साथ गोबर से बने दीपक ’गोदीप’ का प्रयोग किए जाने की अपील की है। धर्मपाल सिंह ने बताया कि आज पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सवा लाख गोदीप भेंट किए गए है, जो पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव में जगमगाएंगे। श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि गोआश्रय स्थलों में भरण पोषण एवं हरे चारे की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों एवं समाजसेवियों से भी अपील की है कि वह गोदीप जलाकर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करें और अपने क्षेत्र के लोगों को भी गोबर से बने गोदीप प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करें।पशुधन मंत्री ने बताया कि गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर प्रदेश के सभी ज़िलो के गो आश्रय स्थलों में गो पूजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भारतीय सभ्यता और आस्था के अनुसार गाय पूजनीय एवं दर्शनीय है इसलिए ’गौ माता’ कहलाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि गाय का दूध अमृत है। गाय के पवित्र गोबर में लक्ष्मी जी का वास है और गोमूत्र में गंगा मैया बहती हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!