August 8, 2026 2:23 am

दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए का समान जलकर खाक

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के गहदो रोड पर दो दुकानों लक्ष्मी वस्त्रालय रेडीमेड तथा लोदी बीज भंडार एवं दुकान जिसका संचालन एक ही व्यक्त करता है में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार थाना औरास जनपद उन्नाव के ग्राम गोजिहार निवासी कन्हैया लाल की कपड़े की दुकान रहीमाबाद चौराहे के निकट गहदो रोड पर रोज की तरह शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले आते थे। रविवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा दुकान से धुवां निकल रहा था सारा सामान जलकर राख हो चुका है दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी थी जिसकी शिकायती पत्र में कपड़ा एवं सामान सहित लगभग 18 लाख रुपए का नुकसान हुआ है स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर जांच शुरू कर दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!