August 8, 2026 2:31 am

दुकान का शटर तोड़ कर 50 लाख के सेलफोन चोरी कर ले गए ले चाेर

नकाबपोश बदमाशों दिया घटना को अंजाम 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कानपुर जिले के गोविंदनगर में बेखौफ चोरों ने मोबाइल की दुकान का 37 सेकेंड में शटर तोड़ा और 45–50 मिनट में दुकान से 50 लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए। फिर सड़क पर ऑटो को हाथ देकर रोका और उसमें बैठकर निकल गए। घटना रविवार को चावला चौराहे के पास स्थित मोबाइल की दुकान पर हुई।

कानपुर साउथ के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले नीरज बलेचा की कृष्णा कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। नीरज और उसकी दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार की रात दुकान बंद कर सभी लोग चले आए थे। रविवार सुबह कर्मचारी दुकान पहुंचे तो देखा शटर के ताले टूटे हुए थे।

कर्मचारियों ने जानकारी नीरज को दी, जिसके बाद नीरज दुकान पर पहुंचे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। नीरज ने पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पाकर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी घटना स्थल पर पहुंचे।

डीसीपी साउथ ने बताया कि पुलिस ने दुकान और आसपास की दुकानों में लगे कैमरों को चेक किया। जानकारी हुई कि रविवार सुबह 5 बजे के आसपास पांच नकाबपोश बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक व्यक्ति ने कंबल को शटर के सामने फैलाया और 4 लोगों ने अगले 37 सेकेंड में शटर तोड़ दिया।

इसके बाद एक युवक दुकान के अंदर गया और बाकी लोग बाहर ही खड़े रहे। दुकान के अंदर गए चोर ने महंगे मोबाइल उठाकर बैग में डालना शुरू किया। इसके बाद बाहर खड़े 4 चोरों में से एक शटर के पास आया और अंदर वाले चोर से कुछ पूछा। फिर अंदर वाला वापस मोबाइल भरने लगा। इसके बाद सभी ने ऑटो को हाथ दिया और उसमें बैठकर रामादेवी की ओर निकल गए। डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!