August 8, 2026 2:14 am

दुबग्गा: एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका 

 शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के मछली मंडी से कुछ दूरी स्थित झाड़ियों एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं आसपास के लोग युवक के साथ कोई अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुबग्गा थाना क्षेत्र के मछली मंडी से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में रविवार को एक करीब 38-35 वर्ष युवक का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक शव दो-तीन दिन का पुराना लग रहा है। शव पूरी तरह से सड़ चुका था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर दुबग्गा के मुताबिक हुलिए के आधार पर शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!