April 22, 2026 2:58 pm

दुबग्गा: गद्दी गैंग का सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे 

एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काफी दिनों से आतंक का पर्याय बने गद्दी गैंग के सक्रिय सदस्य को दुबग्गा पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कल्लन खेड़ा के शाहपुर भमरौली गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इसके पास एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर दुबग्गा की टीम बुधवार को क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गद्दी गैंग का एक सक्रिय सदस्य दुबग्गा के बिस्मिल्लाह ट्रेडर्स के पास शाहपुर भमरौली गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद साहिल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहा है।

इस सूचना पर उपनिरीक्षक मसीद खान, उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल सुबहान खान व कांस्टेबल विपिन मौर्या मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इसके पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और इससे पहले भी इसके कुछ साथी गिरफ्तार होकर सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!