April 19, 2026 5:46 pm

दुबग्गा: झालर बना काल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री की मौत 

इज्जत नगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के इज्जत नगर कॉलोनी में शुक्रवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब गृह प्रवेश के लिए मकान की रेलिंग पर झालर लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 24 वर्षीय बिजली मिस्त्री सुहैल की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित बी-55 संजय नगर निवासी साकिब अब्बास मूल रूप से जनपद अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि साकिब अब्बास दुबग्गा क्षेत्र के इज्जत नगर कॉलोनी के पास महीपत मऊ में मकान बनवा रखा है। वह मकान का निर्माण कराने के बाद शुक्रवार को गृह प्रवेश करने की तैयारी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि घर सजाने के लिए बिजली मिस्त्री हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र स्थित तिलक खेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय सुहैल को लगा रखा था। सुहैल मकान की रेलिंग पर झालर लगा रहा था कि उधर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई। पुलिस के मुताबिक इसकी सूचना मृतक के घरवालों को दे दी गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि मृतक के घरवाले अगर तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!