August 8, 2026 2:25 am

देश के विकास के लिए देश में ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ आवश्यक

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा और राष्ट्रीय अन्दाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हर पांच साल में चुनाव आते हैं लेकिन पूरे पांच साल कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। आचार संहिता लगभग डेढ़ साल तक का समय ले लेती है। देश के विकास के लिए मात्र साढ़े तीन साल का समय रहता है इसलिए देश में ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ की आवश्यकता है।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा और राष्ट्रीय अन्दाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव ने रविवार को मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक निजी रेस्टोरेंट पर ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ अभियान के तहत उक्त बाते संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई नया विषय नहीं है। देश में आजादी के बाद लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए हैं। उसके बाद 1952,1957 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए हैं।

राम निवास यादव ने कहा कि बाद में कांग्रेस ने अति महत्वाकांक्षा के चलते कई राज्यों की विधानसभाओं को भंग करने के बाद यह चक्र टूट गया।एक साथ चुनाव होने से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।साथ ही कोई भी चुनाव आने से पहले आचार संहिता लग जाने से विकास कार्यों की प्रगति रुक जाती है।पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में बनी उच्चस्तरीय समिति ने एक देश एक चुनाव के संदर्भ में 18 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दी,जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति भी मिल गई।इस बिल को सदन में बहुमत से मंजूरी मिल गई।

उन्होंने प्रबुद्धजनों और भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर जन जागरुकता अभियान चलाएं। गावों में जनता के बीच जाकर एक राष्ट्र एक चुनाव बिल पर चर्चा करें।इस अवसर पर राष्ट्रीय अन्दाता यूनियन जिलाध्यक्ष लवकुश यादव,यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी केशरी राव धारा सिंह यादव,खलील अहमद,भैय्या लाल यादव,संतोष सिंह,सुमित यादव,सियाराम कश्यप ,आदित्य यादव,शैलेश साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!