August 8, 2026 2:19 am

दो कारों की आमने सामने टक्कर,कारो की टक्कर में सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर

संवाददाता सऊद मलिहाबाद,लखनऊ। रहीमाबाद लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर जिंदौर गांव के निकट दो कारो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए राहगीरों व पुलिस की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद भेजा गया जहां एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया बाकी अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है

ज्ञात हो कि शिफा क्लीनिक अंधे की चौकी निवासी नदीम व जियाउल हक अपनी कार यू पी 32पी जे 6783से रहीमाबाद की ओर आ रहे थे राग साइट से आ रही हांडा इमेज़ यूपी 32 एन एक्स 1724 से लखनऊ की ओर जा रहे रहीमाबाद के लालूहार निवासी नसरत व उनके बेटे आमिर व राजमिस्त्री शकील अहमद खलील अहमद व दिलशाद निवासी गोपाल पुर थाना संडीला शाम लगभग पांच बजे जैसे ही जिंदौर गांव के निकट लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर दोनों गाडियां में आमने सामने भिड़ंत हो गई चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने इसकी जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाल कर बाहर निकाला और इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद भेजा गया जहां शकील अहमद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!