अयोध्या। शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि खेत बचाओ अभियान (01 जून 2026 से 30 जून 2026) एवं समेकित जन-कल्याण व जन-जागरूकता अभियान के संचालित कराये जाने के विस्तृत निर्देश प्राप्त हुये है। तत्क्रम में विभिन्न कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश संबंधित को दिये गये है। इस हेतु प्राकृतिक खेती की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला दिनांक 18 जून 2026 को लगभग 10:30 बजे नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में होगी, जिसमें मुख्य अतिथि मा0 मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उ0प्र0 है, इसके लिए उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी बीकापुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा एक अन्य कार्यशाला दिनांक 19 जून 2026 को लगभग 10:30 बजे सभागार कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा में आयोजित की गयी है, जिसके मुख्य अतिथि विधायक अयोध्या एवं मा0 विधायक बीकापुर है, इसके लिए नोडल अधिकारी उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक खाद एंव नीमास्त्र, आग्येनास्त्र तथा दशपर्णी तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा तथा लाइव डैमो जोन के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ ही गौ-आधारित प्राकृतिक खेती एंव जल संरक्षण पर विशेष सत्र तथा कम लागत अधिक आय आधारित किसान संवाद कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। क्षेत्रवार फसल आधारित प्राकृतिक खेती माडल प्रस्तुत किये जाये तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले सफल किसानों का सम्मान किया जायेगा। कार्यशाला स्थल पर प्राकृतिक खाद, बीज, मिलेटस, स्थानीय उत्पादन एंव सिंचाई तकनीक से संबंधित स्टाल लगाया जाय। कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मत्स्य, के0वी0के0, एन0आर0एल0एम0, एफ0पी0ओ0, डेयरी आदि विभागों द्वारा अपने से संबंधित विभागीय तथा प्रगतिशील कृषकों का स्टाल लगवाते हुए जनपद से अधिक से अधिक संख्या में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित करायें।




