June 6, 2026 1:49 am

धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 

लखनऊ। (अभिनव प्रभात न्यूज़, संवाददाता) राजेंद्र नगर स्थित शास्त्री मोंटेसरी स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गीता परिवार लखनऊ इकाई के प्रदेश महासचिव अनुराग पांडे ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों को शिवाजी महाराज की राष्ट्रभक्ति, वीरता और युद्ध रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में बच्चों को प्राणायाम और ध्यान भी कराया गया। इसके साथ ही रोचक प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह से हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का समापन मानव कल्याण और उज्जवल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। यह आयोजन बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहा। उन्होंने शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीखीं और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली।

स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य शशि अग्रवाल और मीडिया प्रभारी विभोर कुमार कार्यक्रम में मौजूद थे। सहायक अध्यापिकाएं इंद्रा शर्मा, रीता साहू, सिम्मी तिवारी के साथ बच्चों के अभिभावक दरवेश कुमार भी उपस्थित रहे।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!