August 8, 2026 2:20 am

धूमधाम से मनाया गया डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के गुजरात प्रदेश मीडिया प्रभारी नयन राठौर का जन्मदिन

राजकोट। डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुजरात नयन राठौर का जन्मदिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गोकुल नगर में धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर एक विशेष उल्लास का माहौल देखने को मिला, डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुजरात नयन राठौर का जन्मदिन का जन्मदिन संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केक काटा और फूल-मालाओं के साथ नयन राठौर का स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस मौके को एक उत्सव के रूप में मनाया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नयन राठौर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रदेश मीडिया प्रभारी नयन राठौर ने सभी को धन्यवाद कहा और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, “आप सबका स्नेह और विश्वास ही मेरी ताकत है। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि हम सब मिलकर समाज सेवा का कार्य करते रहें।

इस मौके पर पारस भगत, ऋत्विक, अजय डोडिया, रौनक भरवाड़, हितेश जंबूकिया सहित बड़ी संख्या में का संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!