August 8, 2026 2:17 am

नवनिर्वाचित प्रधान का फूलमाला पहनकर हुआ जोरदार स्वागत

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में बुधवार को गहमागहमी के बीच मलिहाबाद विकासखंड के फतेहनगर में में प्रधान पद का उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया था। महज तीन प्रत्याशी होने से गांव में मतदान को लेकर काफी गहमागहमी थी। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद बैजनाथ समेत दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मतगणना की शुरुआत से ही पूर्व प्रधान के बेटे धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बना ली। धर्मेंद्र यादव को 537 और उनकी प्रतिद्वंद्वी अर्चना यादव को 514 तीसरे पायदान पर रहे अवधेश कुमार को 364 वोट मिले। जबकि 68 मत अवैध घोषित हो गए।

मतगणना समाप्ति तक धर्मेंद्र यादव ने 23 मतों से प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। धर्मेंद्र यादव के प्रधान पद जीतने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों का हजूम ब्लॉक गेट के बाहर जुट गया। लोगों ने फूलमाला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!