August 8, 2026 2:23 am

नवाचार और रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने हेतु विकसित भारत बिल्डथान का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में आज विकासखंड मलिहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी पदमशेखर मौर्य के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में विकासखंड के सभी बेसिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विकसित भारत बिल्डथान लाइव वेबीनार का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह प्रोग्राम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा अटल इन्नोवेशन मिशन, नीति आयोग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नवाचार व विभिन्न रचनात्मक कौशलों का विकास करना है।

इस विशेष कार्यक्रम में समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों शिक्षकों अभिभावकों व अन्य हितधारकों ने भी प्रतिभाग किया।
*इस प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता व उनको प्रोत्साहित करने के साथ ही अनुकूल वातावरण में अपने प्रोजेक्ट को तैयार कर आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ने हेतु प्रभावी गतिशीलता एवं आवश्यक सहयोगात्मक वातावरण तैयार किया जाएगा*।
एआरपी हरिशंकर राठौर ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत का सबसे बड़ा स्कूली लाइव वेबीनार 2025 का आयोजन आज प्रातः 10:00 बजे से 12:00 के बीच किया गया।

यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है जो स्कूलों और शिक्षकों को अपनी रचनात्मक व समस्या समाधान कौशलों को दिखाने के लिए सशक्त बनाने हेतु आमंत्रित करता है। जिसमें आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी समाधान सिस्टम अपनाने, पारंपरिक मौलिक विचारों को विकसित करने, वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादकों का प्रयोग एवं समावेशी विकास को अपनाने पर जोर देता है।

इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले बच्चे 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन प्रोजेक्ट सबमिट कर सकते हैं। प्रोजेक्ट सबमिट करने के बाद विजेताओं की घोषणा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!