ए अहमद सौदागर लखनऊ। खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर इलाके में अवैध वसूली करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर नाका हिंडोला अभिनव कुमार वर्मा की टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर नाका हिंडोला अभिनव कुमार वर्मा के मुताबिक उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित आलिया पुर निवासी रईस ने 26 मार्च 2026 को सूचना देकर बताया कि एक शख्स है जो खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर अवैध वसूली कर रहा है और विरोध करने पर हवालात में बंद करने की धमकी दे रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर नाका हिंडोला अभिनव कुमार वर्मा की टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पुराना बर्फ खाना उदयगंज निवासी अर्जुन कुमार को धरदबोचा। पुलिस को इसके पास से अवैध वसूली की रकम बरामद हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




