August 8, 2026 2:22 am

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

लखनऊ। थाना ठाकुरगंज को 17 अप्रैल को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना मिली थी। जिस पर थाना ठाकुरगंज पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया और बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया।

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 48 घंटे में नाबालिग को ढूंढ निकाला और आरोपी दीपक कुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी आलम नगर थाना ठाकुरगंज, लखनऊ को दिनांक 20 अप्रैल को न्यू हैदरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!