मलिहाबाद, लखनऊ। सहिला मऊ स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर निर्धारित समय के बाद भी शराब बेचने का वीडियो वायरल।
आपको बता दें कि अंधेरगर्दी फिर शुरू हो गई है। इसका सीधा असर शराब दुकानों के बाहर देखने को मिल जाएगा। आबकारी विभाग द्वारा रात 10 बजे तक ही शराब दुकानों को खोले रखने और बेचने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी शराब दुकानों से रात तक शराब बेची जाती है। शटर डाउन तो समय पर कर देते हैं लेकिन अवैध तरीके से चोरी छिपे शराब शराब बेचने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं कर्मचारी अंदर ही रहते हैं जो शटर ऊपर कर कभी भी शराब देने लग जाते हैं। ऐसा ही नजारा रविवार की रात मलिहाबाद के सहिला मऊ अंग्रेजी शराब दुकान की करतूत भी मोबाइल में कैद हो गई। शटर डाउन कर दिया गया था लेकिन शराब बेचना बंद नहीं हुआ। धड़ाधड़ शराब बेची जा रही थी। दुकान के बाहर भीड़ लगी थी। कर्मचारियों में किसी तरह का डर नजर नहीं आ रहा था। निर्धारित समय के बाद तक शटर डाउन होने के बाद भी धड़ल्ले से शराब बेची जाती है। वीडियो में प्रिंट रेट से अधिक रुपए में शराब बेचने का भी जिक्र हो रहा है।




