अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के राम दास नगर में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि चौकी के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।निरीक्षण के समय चौकी प्रभारी आयुष यादव, उपनिरीक्षक शिव सिंह,हेड कांस्टेबल फारूक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




