लखनऊ। (संवाददाता) गुडंबा क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गुडंबा क्षेत्र स्थित फूलबाग कॉलोनी निवासी संतोष वर्मा का मकान बन रहा। रोज की तरह सोमवार को मजदूर का कर रहे थे कि इसी दौरान निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई। इस घटना में सीतापुर जिले के सरधना थाना क्षेत्र स्थित नगवा गांव निवासी 40 वर्षीय रामकुमार पुत्र रामशंकर की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि बिसवां सीतापुर निवासी 24 वर्षीय संग्राम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इसकी सूचना परिजनों को दे दी है।




