संगठन के विस्तार की योजना पर हुई चर्चा, जोड़े जाएंगे नए सदस्य
लखनऊ-नेशनल ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्टर काउंसिल मानवाधिकार संगठन के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश गुप्ता व राष्ट्रीय महासचिव नैमिष लाल यादव ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन बैठकों में जनपद के सभी पदाधिकारी और सदस्य अपनी समस्याओं का लिखित आवेदन प्रस्तुत करेंगे।कार्यालय अगली बैठक तक इन समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करेगा।
संगठन के विस्तार की योजना पर भी चर्चा हुई। संगठन का प्रचार-प्रसार कर नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। सभी जनपदों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में मासिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें सदस्यों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी सहमति जताई।




