August 8, 2026 2:22 am

नेशनल ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल संगठन द्वारा मानवाधिकार जागरूकता जनसभा का आयोजन 

सीतापुर। नेशनल ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल मानवाधिकार संगठन के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री डॉ जितेंद्र कुमार जी के द्वारा थानगांव महमूदाबाद जिला सीतापुर में मानवाधिकार जागरूकता जनसभा का विशाल आयोजन किया गया।

जिसमें लखनऊ से मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल कुमार जी ,राष्ट्रीय सचिव नेमिष यादव जी ,उन्नाव जिलाध्यक्ष कुलदीप त्रिपाठी ने मंच से वहा उपस्थित समस्त जनता को समाज से भ्रष्टाचार खत्म करना जाति पात में ना बाटना आपसी भेदभाव मिटाना व बच्चों की शिक्षा के लिए जनमानस को प्रेरित किया। संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बहुत ही तेजी से सामाजिक हित में संगठन द्वारा किए गए कार्यों को अवगत कराया और साथ ही समस्त जनमानस को भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लखनऊ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल कुमार जी, राष्ट्रीय सचिव नेमीश यादव जी. उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गिर्जेश पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष डाoतारकेश्वर गुप्ता, अवधेश कुमार, अजमेरी जी, शाहनवाज जी ,हामिद जी, उन्नाव जिला अध्यक्ष कुलदीप त्रिपाठी जी, उमाकांत पाण्डेय, खलील जी, राजेश जी, संदीप कुमार पाल जी , शरीफ जी, पारस वर्मा जी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!