August 8, 2026 2:24 am

मलिहाबाद डबल मर्डर केस: पति ने पत्नी व मासूम बेटी का देर रात नम आँखों के साथ किया अंतिम संस्कार

पुलिस अफसर अभी भी इस बात को नहीं बता पा रहे है,की हत्या के पीछे असल वजह क्या

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद,लखनऊ। मलिहाबाद के ईसापुर गांव में मां बेटी की निर्मम हत्या के बाद दूसरे दिन उनका शव करीब शाम 8 बजे गांव पहुंचा। मां बेटी का शव देख सभी के आंखों में नम हो गई। गांव वाले बिटिया दीपिका बहुत अच्छी थी गांव में सबसे अच्छे से बोलती थी। जल्द इनके हत्यारों को पकड़ा जाए। जिसके बाद तुरंत पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनों शवो का अंतिम संस्कार किया गया।

सुबह से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा परिवार को जल्द न्याय मिलने आश्वासन लोगो द्वारा दिया गया। पति प्रकाश भी मुंबई से वापस दूसरे दिन आ गया था। परिजनों की आंखें नम थी। प्रकाश का भी रो रो कर बुरा हाल है। मामले में पुलिस अफसर गीता व उसकी बेटी दीपिका के कातिलों को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हाथ खाली है। मां बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या लोगो में बदमाशों को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ। ग्रामीणों का कहना कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाना चाहिए।

फॉरेंसिंक व सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। घटना के दिन डॉग स्वॉर्ड की टीम ने घर पीछे करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक तक पीछा किया। इससे पता चलता है कि कही हत्यारा दोनों हत्याओं को करके उधर से तो नहीं निकल गया। पुलिस इन सभी भी बिंदुओं को लेकर जॉच कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।…

 

… पुलिस अफसर अभी इस बात को भी नहीं बता पा रहे है।की हत्या के पीछे असल वजह क्या है। घर अंदर मां बेटी का डबल मर्डर का केस मलिहाबाद पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!